6 जुलाई 2023 का यह दिन आपकी राशि के लिए कितना शुभ है कितना अशुभ है। जाने
मेष राशि

आज आपका स्वास्थ्य सामान्य से अच्छा होगा परन्तु किसी बात को लेकर आपका मन विचलित हो सकता है। कार्य-व्यवसाय को लेकर यात्रा का योग बन रहा है। आय के साधन बढ़ेंगे। धन की स्थिति यथावत बनी रहेगी। प्रेम संबंध सामान्य से अच्छे होंगे। शेयर-सट्टे, लाटरी से दूर रहें। कुल मिलाकर आज का दिन 80 प्रतिशत अच्छा रहेगा। शुभ अंक- 4, शुभ रंग- फिरोजी
उपाय: आज आप ॐ नमः शिवाय मंत्र का जाप करें जिससे आपका दिन अच्छा बीतेगा।
वृषभ राशि

स्वास्थ्य को लेकर उदर संबंधित कुछ परेशानी हो सकती है। जीवनसाथी से मनमुटाव रहेगा। परिवार में छोटे भाई-बहनों से मतभेद हो सकता है भाग्य का पूर्ण साथ मिलेगा। शेयर-सट्टे से लाभ प्राप्त कर सकते हैं। प्रेम-प्रसंग में भी आज का दिन अच्छा नहीं है। कार्य क्षेत्र में किसी रुके हुए कार्य में सफलता मिलेगी। कुल मिलाकर आज का दिन 82 प्रतिशत अच्छा रहेगा। शुभ अंक- 9, शुभ रंग- रक्त लाल ।
उपाय: शनि के बीज मंत्र का जाप करें।
मिथुन राशि

आज आपका दिन अच्छा होगा। स्वास्थ्य को लेकर चिंता की कोई बात नही है। जीवनसाथी का पूर्ण सहयोग मिलेगा। विद्यार्थी वर्गो की शिक्षा में कुछ रूाकवटें आ सकती हैं। प्रेम-प्रसंग में मतभेद की स्थिति रहेगी। अपने वाणी पर संयम बनायें रखियें। आज आप भूमि से संबंधित कोईमुख्य फैसला न लें। कुल मिलाकर आज का दिन 82 प्रतिशत अच्छा रहेगा। शुभ अंक- 5, शुभ रंग- मैरुन।
उपाय: गणेश जी की आराधना करें
तुला राशि

आज आप अस्वस्थ महसूस कर सकते हैं। परिवार, मित्र, रिश्तेदार का पूर्ण साथ मिलेगा। जीवनसाथी का पूर्ण सहयोग मिलेगा। व्यापार-व्यवसाय में आज आप साझेदारी या निवेश कर सकते हैं। विद्यार्थी वर्गों के लिए आज का दिन अति उत्तम है। भाग्य का साथ आज आपको शाम के बाद मिलेगा। कुल मिलाकर आज का दिन 70 प्रतिशत अच्छा रहेगा। शुभ अंक-1, शुभ रंग-गुलावी ।
उपाय: आज आप पक्षियों को पंचानाज खिलायें जिससे आपका दिन शुभ होगा।
वृश्चिक राशि

आज आपको मिश्रित परिणाम मिलेंगे। आज आप शारीरिक एवं मानसिक रूप से परेशान हो सकते हैं। परिवार में वाद-विवाद की स्थिति रहेगी। पिता के स्वास्थ में अचानक परेशानी बढ़ सकती है। धर्म के प्रति आपका झुकाव बढ़ेगा। आज आपको शेयर सट्टे लाटरी से दूर रहना चाहिए। रक्त चाप रोगियों को अपना विशेष ख्याल रखना चाहिए। कुल मिलाकर आज का दिन 78 प्रतिशत अच्छा रहेगा। शुभ अंक- 3, शुभ रंग- नारंगी ।
उपाय: शिवलिंग पर जल अर्पित करें।
धनु राशि

आज आप शारीरिक रूप से स्वस्थ रहेंगे। परिवार में वाद-विवाद की स्थिति बनी रहेगी। मित्र एवं बड़े भाई-बहनों का साथ मिलेगा। कार्य व्यवसाय को लेकर यात्रा के योग बन रहें है। किसी रूके हुऐ कार्य में आपको सफलता मिल सकती है। कार्य क्षेत्र में अधिक मेहनत करना पड़ सकता है। धर्म के प्रति आपका झुकाव बढ़ेगा। कुल मिलाकर आज का दिन 90 प्रतिशत अच्छा रहेगा। शुभ अंक 6, शुभ रंग- आसमानी
उपाय: विष्णु जी की आराधना करें।
मकर राशि

आज आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। किसी रूके हुए कार्य में सफलता मिल सकती है जिससे आपका आत्मबल बढ़ेगा। जीवनसाथी का पूर्ण सहयोग मिलेगा। दूरसंचार के माध्यमों से आपको कोई शुभ समाचार मिल सकता है। आनलाइन कार्यों में उन्नति के योग बन रहें है। जीवनसाथी के स्वास्थ्य में अचानक गिरावट आ सकती है। कुल मिलाकर आज का दिन 76 प्रतिशत अच्छा रहेगा। शुभ अंक- 2, शुभ रंग- लाल।
उपाय: आज आप शनि देव की आराधना करें।
कुंभ राशि

आज आप ऊर्जावान अनुभव करेंगे। स्वास्थ्य को लेकर गले से संबंधित कुछ परेशानी हो सकती है। पिता के स्वास्थ्य में सुधार होगा। जीवनसाथी का पूर्ण सहयोग मिलेगा। आज आपको रूका हुआ धन मिल सकता हैं। कार्य व्यवसाय को लेकर आप चिंतित रह सकते हैं। शेयर-सट्टे से आप लाभ प्राप्त कर सकते है। आज किसी लम्बी दूरी की यात्रा का योग बन रहा है। कुल मिलाकर आज का दिन 83 प्रतिशत अच्छा रहेगा। शुभ अंक- 5, शुभ रंग- सफेद ।
उपाय: आज आप लाल रंग की वस्तुओं का दान करें।
मीन राशि

आज का दिन विद्यार्थी वर्गों के लिए उत्तम रहेगा। परिवार की स्थिति सामान्य रहेगी। आपके साधन बढ़ेंगे। कार्य क्षेत्र में कुछ रूकावटें आ सकती है। कार्यस्थल पर गुप्त शत्रु आप पर हावी हो सकते हैं। धन की स्थित सामान्य रहेगी। गर्भवती महिलाओं को अपना विशेष ध्यान रखना चाहिए क्योंकि अचानक गर्भ हानि का योग बन रहा है। कुल मिलाकर आज का दिन 78 प्रतिशत अच्छा रहेगा। शुभ अंक- 4, शुभ रंग- बैंगनी।
उपाय: दुर्गा सप्तशती का पाठ करें।